केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है ।
इस मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग है। और यह चार धामों में से एक धाम कहलाता है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगो में से केदारनाथ को सबसे ऊंचा माना गया है । यह तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा है ।
22000 फीट ऊंचा केदारनाथ 21600 फुट ऊंचा हर्च पुल 22700 फुट भरत कुंड हैं । यहां केवल तीन पहाड़ियां ही नहीं बल्कि पांच नदियों का संगम भी है । मंदाकिनी, मधुगंगा, सरस्वती, स्वर्ण गौरी, क्षीर गंगा । कहा जाता है कि इनमें से कुछ नदियों का अस्तित्व नहीं रहा है । लेकिन अलकनंदा की सहायक मंदाकिनी नदी आज भी है । मंदिर कटवा पत्थरों के विशाल शिलाखंडों को जोड़कर बनाया गया है । मंदिर 6 फुट ऊंचे चबूतरे पर बना है । पुराणों के अनुसार हिमालय के केदार शंख पर भगवान विष्णु के अवतार महातपस्वी ऋषि नर और नारायण तपस्या करते थे । उनकी तपस्या से खुश होकर भगवान शिव प्रकट हुए उनकी प्रार्थना के अनुसार ज्योतिर्लिंग रूप में सदा वास करने का वरदान दिया । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के प्रति लोगों की बहुत श्रद्धा है । यह मंदिर अप्रैल से नवंबर के मध्य ही खुला रहता है । दुर-दुर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं । इस धाम के दर्शन करने से उनकी आत्मा तृप्त हो जाती है । इतिहासकार बताते हैं कि पांडव वंश के जनामेज ने इस मंदिर को बनवाया था । ऐसा कहा गया है कि केदारनाथ के दर्शन करके बद्रीनाथ के दर्शन करने चाहिए तभी यात्रा सफल मानी जाती हैं। 1000 वर्ष से इस मंदिर की अपनी पहचान है । पहाड़ पर बनी केदारनाथ मंदिर में भक्त चंद सीढ़ियों की तरह चढ़ जाते हैं ।
।।इस मंदिर के रहस्य ।।
2013 का साल जिसमें इतनी खामोशी आ गई कि 17 जून 2013 का दिन जिसमें बच्चे बूढ़े जवान सभी खामोश हो गए ।
उत्तराखंड में आई बारिश के साथ सब कुछ बह गया । मंदाकिनी नदी का वेग इतना था कि वह अपने साथ सभी कुछ बहा कर ले गई । मंदाकिनी नदी का वेग जब मंदिर की ओर बढ़ रहा था तब एक शिला ने पानी के वेग को मोड़ दिया । और मंदिर के लोग सुरक्षित रह गए । मंदाकिनी नदी का उफान या यूं कहें मंदाकिनी नदी का घमंड भगवान शिव ने चूर-चूर कर दिया । क्योंकि नदी का पानी भगवान शिव और नंदी को छू भी न सका ।
ऐसा माना जाता है कि जब मंदिर के कपाट बंद रहते हैं तब बंद मंदिर में से घंटी और शंख की आवाज आती है । यहां देवता नीचे आकर भगवान शिव की पूजा करते हैं । जब पुजारी मंदिर के कपाट खोलते हैं तो ताजे बेलपत्र फूल और धतूरा चढ़ा हुआ मिलता है । मानो अभी अभी कोई पूजा करके गया हो । ऐसा स्थानीय निवासी बताते हैं । यह सब बातें भगवान के धरती पर होने का प्रमाण ही तो हैं।
Wow !You Brief Explained The Topic. I like it !
ReplyDelete